{"_id":"68df6e2be32d47757802b0b5","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-father-and-two-sons-in-patna-dussehra-fair-food-poisoning-bihar-police-news-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में पिता और दो बेटों की संदिग्ध मौत, दशहरा मेला घूमकर घर लौटे थे तीनों, इसके बाद ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में पिता और दो बेटों की संदिग्ध मौत, दशहरा मेला घूमकर घर लौटे थे तीनों, इसके बाद ऐसा हुआ
Fri, 03 Oct 2025 12:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:03 PM IST
सार
Patna News: नीरज साव अपने दोनों बेटों के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौटे। रात में नीरज ने दोनों बेटों के साथ खाना खाकर सो गए। लेकिन, कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जाे हुआ वह चौंकाने वाला था...
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा गांव में एक ही परिवार के पिता व दो पुत्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तीनों की मौत जहरीला खाना खाने की वजह से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिगोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रात में भोजन करने के बाद सभी सो गए
बताया जाता है कि गुरुवार की रात तीनों लोग दुर्गा पूजा के मेला में घूमने के बाद घर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद सभी सो गए। देर रात अचानक तीनों को पेट दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
ससुराल में ही रहता था नीरज साव
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मरने वालों की पहचान गया जिले मंझार गांव निवासी नीरज साव (35 वर्ष) और उनके दो पुत्र निर्मल कुमार (8 वर्ष) व निर्भय कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई है। नीरज साव अपने ससुराल करहरा गांव में काफी समय से परिवार के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।