फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Six youths who went to bathe in Ganges river drowned one body found search for five continues

Bihar News: गंगा नदी में नहाने गए छह युवक डूबे, दो का शव मिला, चार की तलाश जारी

Wed, 26 Feb 2025 02:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी में नहाने गए छह युवक डूब गए। वहीं, दो युवकों का शव मिला है। जबकि चार अन्य युवकों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar News Six youths who went to bathe in Ganges river drowned one body found search for five continues
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में उस समय हाहाकार मच गया, जब एक के बाद एक छह युवक गंगा नदी में डूब गए। घटना पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट घाट की है। बताया जा रहा है कि कृष्णा निवास लॉज के छह लड़के विशाल, सचिन, अभिषेक, राजीव, गोलू और आशीष सभी गंगा नदी में वॉलीबॉल खेल रहे थे। तभी बगल में नहा रहे तीन बच्चे उस खेल में शामिल हो गए। इसी बीच कृष्णा निवास लॉज का विशाल डूबने लगा। फिर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी छह लोग डूब गए।

विज्ञापन


वहीं, जब एक नाव वाले ने देखा कि सभी युवक डूब रहे हैं तो नाव वाले ने बास फेंककर आशीष और सचिन को बचा लिया। बाकी छह युवक गंगा में समा गए, जिसमें दो युवक अभिषेक और रजनीश का शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है। वहीं, चार युवकों को खोजबीन में लगी है। स्थानीय रेहान के पिता ने बताया कि मेरा बेटा बिना किसी को सूचना दिए अपने तीन दोस्तों के साथ आया था। लेकिन करीब नौ बजे फोन आता है कि आपका बेटा गंगा में डूब गया है। मैं भागे भागे आया तो पता चला कि कुल छह लोग डूबे हैं, जिसमें दो का शव निकल गया है। बाकी चार अभी भी गंगा में लापता हैं।
विज्ञापन


कौन कहां का रहने वाला
विशाल, सचिन, अभिषेक, राजीव, गोलू और आशीष सभी कृष्णा निवास लॉज जो कि पटना यूनिवर्सिटी के सामने लॉज में रहता था और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था। वहीं, रेहान ठाकुरबारी रोड के मखनिया गली का रहने वाला है। गोविंद नटराज गली, बाकरगंज का रहने वाला है तो वहीं सोनू भी बाकरगंज का रहने वाला है। गोविंद 2026 में मैट्रिक का परीक्षा देने वाला था।वहीं, गोविंद के पिता ने बताया है कि नौ बजे घटना हुई है और मात्र एक ही एसडीआरएफ की टीम है। सीओ को भी फोन किया गया, लेकिन सीओ भी अभी तक नही पहुंचे हैं। लगभग छह घंटे हो गए हैं, लेकिन कोई वरीय अधिकारी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed