फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Shooting At Patna Paras Hospital Former Prisoner Shot Know Details in Hindi

Chandan Mishra : किसे मारने के लिए पटना के अस्पताल में दनादन चलीं गोलियां? हत्याकांड से सुर्खियों में था चंदन

Thu, 17 Jul 2025 12:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

Bihar News: पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल के अंदर इलाजरत चंदन मिश्रा को गोली मारने के लिए पांच लोग पहुंचे थे। हथियार लहराते हुए दनादन फायरिंग हुई। चंदन मिश्रा खुद हथियारों से खेलता था, लेकिन अस्पताल में निहत्था और बीमारी से लाचार था तो शिकार बन गया।

विज्ञापन
Bihar News Shooting At Patna Paras Hospital Former Prisoner Shot Know Details in Hindi
चंदन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार सुबह पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इधर, चंदन मिश्रा की मौत की खबर के बाद बक्सर पुलिस भी सतर्क हो गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला था और उस पर कई हत्या, रंगदारी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज थे। वह पहले जेल में बंद था और हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था। उसे बक्सर और पटना में रहने की अनुमति दी गई थी, साथ ही रोजाना नजदीकी थाने में हाजिरी देना अनिवार्य था। सूत्रों के अनुसार, वह पटना में अपने पिता के ऑपरेशन के सिलसिले में आया हुआ था, जहां अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर करीब पांच गोलियां दागीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में मिर्च तोड़ते समय दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौके पर मौत; पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

बक्सर में फैला था खौफ
चंदन मिश्रा और शेरु सिंह की जोड़ी बक्सर जिले में दहशत का पर्याय मानी जाती थी। 21 अगस्त 2011 को भोजपुर जिले में चूना भंडार के मालिक राजेंद्र केसरी की दुकान पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि हत्या से पहले उनसे रंगदारी की मांग की गई थी। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी दहशत फैल गई थी।

इस मामले में शेरु सिंह, चंदन मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में अदालत ने शेरु सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उस पर फिलहाल रोक लगा दी थी। शेरु सिंह भी हत्या, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में जेल में बंद रहा है। उस पर जेल के अंदर से भी रंगदारी मांगने के आरोप लग चुके हैं।

पुलिस जुटी जांच में
औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार सुबह चंदन मिश्रा को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। इस मामले में पटना पुलिस से समन्वय स्थापित कर विस्तृत जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल की घेराबंदी कर सुराग जुटाए जा रहे हैं। हत्या के पीछे किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed