{"_id":"6943f763898e9b26910d1980","slug":"bihar-news-science-exhibition-at-this-patna-school-features-hydraulic-chandrayaan-model-and-lemon-battery-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना के इस बड़े स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, हाइड्रोलिक चंद्रयान मॉडल और नींबू बैटरी की खूब चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना के इस बड़े स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, हाइड्रोलिक चंद्रयान मॉडल और नींबू बैटरी की खूब चर्चा
Thu, 18 Dec 2025 06:15 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:15 PM IST
सार
विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि प्रभावित हुए। बच्चों ने अपनी प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक मॉडल बनाए, जिसकी खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के संत माइकल हाई स्कूल के प्राथमिक विभाग की ओर से आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच देखने को मिली। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने अपने नवोन्मेषी और रचनात्मक मॉडलों की प्रस्तुति करते हुए विज्ञान के प्रति अद्भुत उत्साह और समझ का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते प्रिंसिपल ।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में जल शोधक, वैक्यूम क्लीनर, प्रदूषण का पता लगाने एवं नियंत्रण करने वाले उपकरण, हाथ से बनाया गया सूक्ष्मदर्शी, जलविद्युत ऊर्जा उत्पादन मॉडल, सेंसर आधारित कार, स्वचालित स्ट्रीट लाइट, नेत्रहीनों के लिए सेंसर चश्मा, हाइड्रोलिक जेसीबी, विद्युत चुंबक, मोटर बोट, रेत घड़ी तथा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाले उपकरण जैसे कई मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा पर्यावरण क्षरण, उसके प्रभाव और समाधान पर आधारित परियोजनाएं भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आलू और नींबू बैटरी तथा हाइड्रोलिक चंद्रयान मॉडल विशेष रूप से सराहे गए। इनकी चर्चा भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी।
- फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन सत्र के दौरान विज्ञान आधारित गतिविधियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और रोचक बना दिया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिक सोच, विषय की गहरी समझ और प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों और अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और रचनात्मक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।
विज्ञान प्रदर्शनी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी का उद्घाटन रेवरेन्ड फादर रेक्टर नॉर्बर्ट मेनेज़ेस एस.जे., रेवरेन्ड फादर प्रिंसिपल फा. ए. क्रिस्टु सवरिराजन एस.जे., सिस्टर वाइस प्रिंसिपल सि. मैगदली बेक एस.एस.एच., फादर निकोलस ज्योति कुमारी, आद्या, सि. जैमी के.जे., सि. निज़ोरा नज़री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।