Bihar : साधु यादव लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, अपने भांजों पर भी खूब कहा; कहा- बदल सकती है राजनीति की तस्वीर
Bihar : साधु यादव 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार बनेंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद की है। वह किस विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे इसको भी स्पष्ट कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने भांजों की भी चर्चा की है।
विस्तार
बिहार में विधान सभा चुनाव में अभी कुछ समय शेष है, लेकिन इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव की चर्चा फिर होने लगी है। चर्चा की वजह साधु यादव का अपने भांजों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर टिप्पणी करना है। साधु यादव ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों अपने-अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि साधु यादव ने यह भी कहा कि अभी बहुत समय है और आने वाले दिनों में राजनीति की तस्वीर बदल सकती है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सीएम नीतीश कुमार क्यों आए मदरसा शिक्षकों के सामने? ज्ञापन सौंपने के लिए मंच के पास पहुंचे
तेजस्वी यादव फिलहाल वोट अधिकार यात्रा पर हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव अपने भाई को यह सलाह दे रहे हैं कि एसआईआर जैसे मुद्दों को छोड़कर जनता के असली सवालों पर बात करनी चाहिए। दोनों भाइयों के बीच बयानबाजी को लेकर चल रही खींचतान पर साधु यादव ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि हर कोई अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है। साधु यादव ने यह एलान किया कि वह इस बार गोपालगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, यह बात उन्होंने फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचलें बढ़ गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में बंद पड़ी है आपकी फैक्टरी? जवाब 'हां' है तो तीन दिन में खोलने का रास्ता समझ लीजिए