फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Rajgir first meeting of Bihar Sports University Working Council concluded MoU was signed

Bihar News: बिहार खेल विश्वविद्यालय कार्य परिषद की पहली बैठक संपन्न, राज्य शिक्षा और शोध समेत इनके बीच हुआ Mou

Fri, 02 May 2025 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 May 2025 08:13 PM IST
सार

बिहार खेल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की प्रथम बैठक संपन्न हुई। शिशिर सिन्हा, भाप्रसे (सेवानिवृत) ने परिषद बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर (BSUR) और राज्य शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT) के बीच समझौता ज्ञापन पर सहमति दी गई।

विज्ञापन
Bihar News Rajgir first meeting of Bihar Sports University Working Council concluded MoU was signed
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के सभागार में विश्वविद्यालय की प्रथम कार्य परिषद की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शिशिर सिन्हा, भाप्रसे (सेनि) ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं कार्य परिषद् के सदस्य सचिव रजनीकांत, भाप्रसे (सेनि) ने खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रथम कार्य परिषद् के गठन संबंधी जानकारी दी।

विज्ञापन


बैठक में शिशिर सिन्हा, कुलपति, रजनीकांत, कुलसचिव निशिकान्त तिवारी, परीक्षा नियंत्रक-सह-डीन; निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार के प्रतिनिधि अजीत कुमार, अवर सचिवः महेन्द्र कुमार, भाप्रसे, निदेशक (खेल) एवं निरंजन कुमार, संयुक्त सचिव (खेल) तथा मिथिलेश कुमार, सहायक निदेशक राज्य खेल अकादमी, राजगीर शामिल हुए। बैठक में शिशिर सिन्हा, कुलपति एवं अध्यक्ष कार्य परिषद् ने परिषद् के सभी सदस्यों को विश्वविद्यालय के विकास हेतु सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। कुलपति महोदय ने बताया कि विश्वविद्यालय के त्वरित विकास हेतु आधारभूत संरचनाओं में सुधार किया जाना आवश्यक है ताकि आवासीय पाठ्यक्रमों को संचालित किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीसराय में पर्यटन संगोष्ठी और विरासत विहार का भव्य शुभारंभ, ये लोग रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निम्नांकित निर्णय लिये गये

  • विश्वविद्यालय के विजन एवं मिशन कथन (Vision and Mission Statement) को मंजूरी दी गयी। इस विजन कथन के अनुसार, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में विश्व स्तरीय खेल विश्वविद्यालय के रूप में तैयार किया जाना है। ताकि शिक्षाविदों, शोधार्थियों, खिलाडियों एवं विद्यार्थियों के लिए यह विश्वविद्यालय सर्वोत्तम विकल्प हो सके।

  • कार्य परिषद् ने बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर एवं राज्य शिक्षा एवं शोध परिषद्, बिहार, पटना के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी अपनी सहमति दी। इस MoU के अनुसार बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर द्वारा बिहार राज्य अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विषय में कार्यरत शिक्षकों एवं व्याख्याताओं को रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से शारीरिक शिक्षा के आधुनिक पाठ्यक्रम का ज्ञान एवं अनुप्रयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

  • बैठक में चदन कुमार, डॉ. रवि कुमार सिंह, रौशन कुमार एवं अजीत कुमार को परामर्शी के पद पर तथा ब्रजेश कुमार पाण्डेय एवं यशराज को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति की सम्पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed