फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Raid RJD party MLA Rit Lal Yadav's house danapur patna bihar police stf action extortion charges

Bihar News : राजद विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस और एसटीएफ ने की छापेमारी; जानिए अब क्या है नया मामला

Fri, 11 Apr 2025 04:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

RJD party : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से राजद विधायक के घर पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Raid RJD party MLA Rit Lal Yadav's house danapur patna bihar police stf action extortion charges
रीतलाल यादव और लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले राजनीति के अलग-अलग रंग देखने के लिए मिल रहे हैं। आज पटना में प्रशांत किशोर की सभा हो रही है, वहीं कन्हैया कुमार की सीएम हाउस की ओर पदयात्रा थी। हालांकि पुलिस ने उनके इरादों को फिलहाल चकनाचूर कर दिया है, लेकिन इससे हटकर एक और खबर यह है कि राजद विधायक और बाहुबली नेता रीतलाल यादव के घर पर आज शुक्रवार को पटना पुलिस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी उनके दानापुर स्थित आवास पर हुई है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस छापेमारी से राजद में बहुत बड़ी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि यह छापेमारी उनके खिलाफ रंगदारी से जुड़े एक मामले की शिकायत मिलने के बाद की गई है। पुलिस का कयह भी कहना है कि रीतलाल यादव के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि रीतलाल यादव का नाम विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है। वर्ष 2003 में भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में भी उनका नाम चर्चा में आया था। बाद में सत्यनारायण सिन्हा की पत्नी आशा सिन्हा ने भाजपा से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। फिर 2016 में जेल में रहते हुए भी रीतलाल यादव भी एमएलसी का चुनाव लड़े थे, जिसमें उनकी जीत हुई थी। फिर 2020 में राजद ने उनको टिकट पर दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ाया जिसमें उन्होंने आशा सिन्हा को हराकर विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मैंने मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार अब तक... प्रशांत किशोर ने अपनी रैली में किया बड़ा दावा,

विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज 
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया, जिसमें यह कहा गया कि एक बिल्डर के द्वारा खगौल थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है कि ग्राम कोथवा में उनके द्वारा अपार्टमेन्ट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर विधायक रीतलाल यादव तथा उनके सहयोगियों ने उनसे रंगदारी की मांग की है। आवेदन में यह भी लिखा है कि साथ में यह धमकी भी दी गई है, जिसके तहत यह कहा गया है कि रुपया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: कन्हैया कुमार पटना पुलिस की गिरफ्त में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

जांच में जुटी पुलिस 
आवेदन के आधार पर खगौल थाना में रंगदारी माँगने तथा संगठित अपराध धाराओं में खगौल थाना कांड सं0-129/25 के तहत धारा-308 (5)/111 (2)/111(3)/339/3(5) भा०न्या०सं० विरुद्ध नामजद विधायक रीतलाल यादव  सहित अन्य के अंकित किया गया। शुक्रवार को न्यायालय से सर्च वारंट लेकर मुख्य अभियुक्त विधायक रीतलाल यादव के लगभग 11 ठिकानों पर छापामारी की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed