{"_id":"68ac9bdd0c456043910c6de0","slug":"bihar-news-protest-on-atal-path-in-patna-people-angry-over-the-death-of-double-murder-patna-police-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में अटल पथ पर बवाल, भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने आगजनी की, पुलिस टीम पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में अटल पथ पर बवाल, भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने आगजनी की, पुलिस टीम पर भी किया हमला
Mon, 25 Aug 2025 10:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:52 PM IST
सार
Patna Police: अटल पथ पर बढ़ते बवाल के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों में अब भी आक्रोश है और वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अटल पथ पर प्रदर्शन के बाद पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में लोगों ने अटल पथ पर जमकर बवाल किया। भाई-बहन की रहस्यमयी मौत के विरोध में इंद्रपुरी इलाके के लोगों का गुस्सा अटल पथ पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और बीच सड़क पर आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया। भीड़ के निशाने पर इस बार VIP गाड़ी और स्कॉर्ट पुलिस की गाड़ी भी आ गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जाम के दौरान एक VIP काफिला वहां से गुजरने की कोशिश कर रहा था। स्कॉर्ट गाड़ी के जवान जब भीड़ को हटाकर VIP वाहन को निकालने लगे, तभी लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि भीड़ ने VIP गाड़ी समेत कई अन्य वाहनों के शीशे तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया। इस हमले में कई जवान घायल हो गए और जान बचाने के लिए पुलिस को मौके से भागना पड़ा।
विज्ञापन
10 दिन बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी
प्रदर्शनकारियों ने अटल पथ को पूरी तरह से ठप कर दिया, जिससे दीघा की ओर जाने वाली लेन पर एक किलोमीटर से भी लंबा जाम लग गया। करीब 45 मिनट तक राजीव नगर से लेकर इंद्रपुरी और महेश नगर तक अटल पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गुस्साए लोगों का कहना है कि 15 अगस्त को इंद्रपुरी इलाके में लक्ष्मी और दीपक की लाशें एक बंद कार में संदिग्ध हालात में मिली थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। 10 दिन बीत गए पुलिस अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं कर पाई है। और, न ही हत्या की गुत्थी सुलझा पाई है।
विज्ञापन
पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
12 से अधिक थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात
इधर, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना सेंट्रल आईजी जितेंद्र राणा एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत 12 से अधिक थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात की गई। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया गया है। कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।