फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Protest by members of Patna Parichari Sangh in front of JDU office, job, election

Bihar: परिचारी संघ के सदस्यों का जदयू कार्यालय के सामने हंगामा, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो चुनाव में बता देंगे

Mon, 08 Sep 2025 12:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Sep 2025 12:40 PM IST
सार

Bihar Election : पटना में आज परिचारी संघ के सैकड़ों सदस्य सड़क पर उतरे हैं। जदयू कार्यालय के सामने सैकड़ो परिचारियों ने प्रदर्शन किया वह नौकरी, स्थाईकरण और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आईए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: Protest by members of Patna Parichari Sangh in front of JDU office, job, election
जदयू कार्यालय के सामने प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में ग्रुप 'डी' (कार्यालय परिचारी/परिचारी विशिष्ट) के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने जदयू कार्यालय का घेराव किया। सभी लोग 12 हजार पदों पर बहाली, स्थायीकरण और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि 2024 में 12 हजार परिचारी के पदों पर हमलोगों ने परीक्षा दिया। लेकिन, अब तक न रिजल्ट जारी किया गया। इतना ही नहीं अब तक बिहार के हजारों परिचारियों का न वेतन बढ़ाया गया है और ना ही उन्हें स्थाई किया गया है। 2006 से हम लोग यह मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक हमारी मांगों पर नीतीश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से अपील है कि वह हम लोगों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

Bihar News: Protest by members of Patna Parichari Sangh in front of JDU office, job, election
जदयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने आज हम लोग बिहार के 28 जिले से यहां पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। हमलोग लगभग 12 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए। उन्होंने बताया कि इन सभी 12,000 अभ्यर्थियों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री को 10 से 12 बार वोट दिया है। लेकिन, नौकरी अबतक नहीं मिली। अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो आगामी चुनाव में हम लोग वोट बहिष्कार कर देंगे।

 

जानिए, क्या है पूरा मामला?

बिहार परिचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि ये पूरा मामला साल 2012 में निकले ग्रुप डी के पदों पर बहाली से जुड़ा है। इन पदों के लिए 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन के बाद परीक्षा हुई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया। इसके बाद इन 12 हजार अभ्यर्थियों में से 2, 4, 10, 15, 25 और 50 अभ्यर्थियों की सूची अचानक से जारी की गई। लेकिन बाद में इस सूची में भी कुछ लोगों को पास किया गया। इस मामले में बिहार राज्य परिचारी संघ ने आरोप लगाया है कि मुख्य सचिव, प्रधान सहायक और BSSC के सचिव ने मिलकर इन सभी अभ्यर्थियों को गुमराह किया है। उनका कहना है कि इन अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को रद्द कर दिया और कुछ ही अभ्यर्थियों को आगे बढ़ाया, जिससे बाकी अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed