बिहार: पटना के फुलवारी शरीफ जेल में कैदी की कैंची घोंपकर हत्या
पटना के फुलवारी शरीफ कैंप जेल में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में एक कैदी की दूसरे कैदी ने हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ कैंप जेल में सोमवार को दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी टुनटुन राय की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। दोपहर में हुई घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य कैदी घायल भी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि टुनटुन राय तीन महीने पहले ही जेल में आया था। बाइक चोरी के आरोप में कैंप जेल में बंद टुनटुन राय की दूसरे कैदी मुन्ना से विवाद हो गया। यहां पानी पीने के लिए दोनों लाइन में लगे थे। इसके बाद पहले पानी पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शरू हो गई। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया दोनों कैदियों में जमकर मारपीट होने लगी, तभी मोहम्मद मुन्ना ने टुनटुन राय के पेट में कैंची घोंप दिया। इस घटना को देख आसपास के कैदियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई।
बताया जाता है कि जेल के वार्ड-2 में पिछले दो दिनों से कैदियों के बीच विवाद चल रहा था जो सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दूसरे कैदी के बांह में कैंची लगी है। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
पटना एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही टुनटुन राय को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पटना के एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया गया।