फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : PMCH doctor escaped death after Burning Car live viral video patna bihar

Burning Car : बाल-बाल बची PMCH के डाक्टर की जान, स्टार्ट करते ही कार में लगी आग; लाइव वीडियो वायरल

Wed, 03 Dec 2025 08:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Dec 2025 08:11 PM IST
सार

Burning Car : कार में चाभी लगाकर स्टार्ट करते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय उस कार में पीएमसीएच के डाक्टर मौजूद थे। अब लाइव वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Bihar News : PMCH doctor escaped death after Burning Car live viral video patna bihar
धू-धूकर जलती कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पीएमसीएच के नजदीक जेपी सेतु मरीन ड्राइव पर बुधवार की दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट तेज होती गई और देखते ही देखते एजी पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच कार धू-धूकर कर जलने लगी। सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर अग्निशमन की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जदयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- सत्र के दौरान सदन से क्यों हैं गायब?
विज्ञापन


धू-धूकर जल गई कार 
घटना के संबंध में अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा जेपी सेतु मरीन ड्राइव पर कार में आग लगने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद यहां से अग्निशमन की एक यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन अच्छी बात यह हुई कि डॉक्टर की जान बच गई। वह समय रहते कार से बाहर निकल गए थे। अजीत कुमार ने बताया कि घटना के दौरान घटनास्थल पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में 91,717.1135 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, जानिए कहां-कितना खर्च करेगी सरकार

ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाने के दौरान हुई घटना  
घटना के संबंध में अग्निशमन के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टर सौरभ ड्यूटी पूरी करने के बाद बोरिंग रोड स्थित घर जा रहे थे। गाड़ी स्टार्ट कर जैसे ही वे आगे बढ़े, उन्हें धुएं की महक आई। वे झट से गाड़ी से उतरे। उनके उतरते ही गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आशंका जताई जा रही है कि फ्यूल लीक होने से घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed