Bihar: आरा में हाईस्कूल की छत से गिरकर चपरासी की मौत, दो मंजिला इमारत की झोल की सफाई के दौरान हुआ हादसा
Arrah News: प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने बताया कि चपरासी की मौत की जानकारी मिली है, यह बेहद ही दुखद है। मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा में हाईस्कूल की सफाई के दौरान चपरासी की पैर फिसलने पर गिरकर मौत हो गई। उसके बाद आरा सदर अस्पताल में मृत चपरासी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, इमादपुर थाना क्षेत्र के सहीपारा गांव निवासी रामू राम चौरी हाईस्कूल में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह शनिवार की सुबह स्कूल खोलकर दो मंजिला इमारत पर चढ़कर झोल साफ कर रहे थे। तभी पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन जब तक पहुंचते और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक रास्ते में ही रामू राम की मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चपरासी के शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे पवन कुमार बताया कि हर दिन की तरह आज भी वह स्कूल में सुबह सफाई करने पहुंच गए थे। आज वह दो मंजिला इमारत पर चढ़कर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी पैर फिसल गया जिससे उनकी मौत हो गई।
मामले में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने बताया कि चपरासी की मौत की जानकारी मिली है, यह बेहद ही दुखद है। मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। उसके बाद मृत चपरासी के परिजनों को उचित मुआवजा और नियमानुसार अनुकंपा की नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।