फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : opposition black dress code against sir in bihar vidhan sabha live today

Bihar News : काली साड़ी में राबड़ी देवी, विपक्ष का ब्लैक ड्रेस कोड देख स्पीकर बोले- कामना करता हूं कि...

Tue, 22 Jul 2025 02:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

Black Dress Code : बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष ने मंगलवार को ब्लैक ड्रेस कोड रखा। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काली साड़ी में आईं। बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने यह रुख अपनाया।

विज्ञापन
Bihar News : opposition black dress code against sir in bihar vidhan sabha live today
विधान परिषद् में काले लिबास में विरोध करती राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान मंडल में थे। पहले विधानसभा में और फिर विधान परिषद में, विपक्ष के सदस्य काले कपड़े में नजर आने लगे। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तक काली साड़ी में आईं। विपक्षी सदस्यों को काले कपड़े में देखकर जहां स्पीकर ने कहा कि कामना करता हूं कि आप इसी तरह रहें, वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह सब देखकर अचानक उठकर निकल गए। दरअसल बिहार चुनाव के पहले हो रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण से विपक्षी दल गुस्से में हैं। विपक्षी दल बिहार विधानसभा और विधान परिषद में इस पर सरकार को घेरना चाहते हैं। इसलिए इस पर चर्चा की मांग हो रही है। जबकि, सरकार का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इस पर यहां बहस करना उचित नहीं होगा। सरकार और विपक्ष के बीच इसी मुद्दे पर रार मची है। विपक्ष का काला ड्रेस सरकार के साथ ही विधानसभा और विधान परिषद के निर्णय के खिलाफ भी है।

विज्ञापन


विधान परिषद में सरकार की ओर से कहा गया कि चुनाव आयोग ने इन्ही के बातों पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि जो मतदाता सूची मे जो वास्तविक रूप से हैं उन्हें हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने अभी कहा कि विपक्ष के यह लोग यह भी बताएं कि जिनके नाम छूट गया है या नहीं शामिल हुआ है वह सूची उपलब्ध कराएं। सत्ता पक्ष की सफाई के बावजूद के विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी छोड़कर पूरा विपक्ष वेल में जाकर हंगामा करने लगा। विपक्षी नेताओं ने ताली बजाकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed