फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish Kumar inaugurated Travel and Tourism Fair-2024, tourism capital of country, Patna News

Bihar News: सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन, ‘बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल’

Tue, 22 Oct 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

Tourism Fair-2024: बिहार पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार लगातार पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के तहत नालंदा, गया, बोधगया और राजगीर जैसे स्थलों का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar inaugurated Travel and Tourism Fair-2024, tourism capital of country, Patna News
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर फेयर का शुभारंभ किया और विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण कर संबंधित उत्पाद और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा सहित अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
‘टूरिज्म कैपिटल बनने की पूरी क्षमता है’
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के पास देश का टूरिज्म कैपिटल बनने की पूरी क्षमता है। बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर इसे देश में पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बना सकती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गया, बोधगया, राजगीर और नालंदा के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। आने वाले पांच सालों में भारत का पर्यटन उद्योग 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘बिहार सरकार कर रही है पर्यटन का सतत विकास
बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार लगातार पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के तहत नालंदा, गया, बोधगया और राजगीर जैसे स्थलों का विकास किया जा रहा है। साथ ही, मेरा प्रखंड, मेरा गौरव जैसी योजनाओं के जरिए ग्रामीण पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जा रहा है।
 
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार आत्मज्ञान का केंद्र रहा है और यहां का भ्रमण ज्ञान में वृद्धि का माध्यम है।

 
इस कार्यक्रम में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर राज्य के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कारगर माध्यम साबित होगा। इस मौके पर कई राज्यों के प्रतिनिधि, पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठन और कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जो आने वाले दो दिनों तक फेयर में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed