फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish government made a big announcement Unani Medical College will be built in the capital Patna

Bihar News: नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान, राजधानी पटना में बनेगा यूनानी मेडिकल कॉलेज

Sat, 22 Nov 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Nov 2025 08:59 PM IST
सार

Bihar News: राजधानी पटना में पहले से यूनानी मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। जिसका नाम तिब्बी मेडिकल कॉलेज रखा गया है। फिलहाल तिब्बी मेडिकल कॉलेज में बीयूएसएस व अन्य यूनानी मेडिकल कोर्स की पढाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitish government made a big announcement Unani Medical College will be built in the capital Patna
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने यूनानी चिकित्सा को बढावा देने के लिए एक बड़ा एलान किया है़। राजधानी पटना में एक नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में यूनानी दवाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए पटना में नया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। ताकि मरीजों को इलाज कराने के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी पटना में पहले से यूनानी मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। जिसका नाम तिब्बी मेडिकल कॉलेज रखा गया है। फिलहाल तिब्बी मेडिकल कॉलेज में बीयूएसएस व अन्य यूनानी मेडिकल कोर्स की पढाई की जा रही है। 
विज्ञापन


पढे़ं: स्मैक लेकर हाजिरी लगाने थाना पहुंचा युवक, साथी सहित गिरफ्तार; 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल के अंदर निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम, अत्याधिक तकनीक से लैस
इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दो साल का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं कॉलेज में अत्याधिक तकनीक से लैस बनाया जायेगा। ताकि यूनानी चिकित्सकों की ट्रेनिंग में बेहतर तरीके से हो सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के स्वास्थ सेवा के लिए प्रदेश के 38 जिलों में अस्पताल व मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश में सुचारू रूप से संचालित आयुर्वेदिक कॉलेज में भी हर तरह की सुविधा बढायी गयी है। तब वे दिन दूर नहीं जब स्वास्थ बिहार का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed