फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nilesh Mukhiya shared a picture on social media, criminals shot him; ward councilor husband

Bihar : कल नीलेश मुखिया ने क्या शेयर किया, पिछले महीने क्यों थे चर्चा में; आज मौत से जंग लड़ रहे

Mon, 31 Jul 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 31 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

Bihar News : पटना के बड़े हिस्से में कोई ऐसा शायद ही मिले, जिसे नीलेश मुखिया का नाम या काम न पता हो। सोमवार सुबह गोली मारे जाने की सूचना से पाटलिपुत्रा स्थित अस्पताल में उमड़ी भीड़ बहुत कुछ बता रही। इस स्टोरी में जानिए, नीलेश यादव के बारे में।

विज्ञापन
Bihar News: Nilesh Mukhiya shared a picture on social media, criminals shot him; ward councilor husband
अपने बच्चे के साथ नीलेश मुखिया ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलेश मुखिया आज फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा का कारण उनपर हुआ जानलेवा हमला है। P&M मॉल के पास उनका ऑफिस है। वह सोमवार सुबह ऑफिस के पास ही कार से उतरे थे। अचानक दो बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उतर कर बैक-टू-बैक चार गोली नीलेश मुखिया के चेहरे पर ही दाग दी। फिलहाल रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। इधर, हॉस्पिटल से लेकर उनके घर तक लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

विधि व्यवस्था को देखते हुए दीघा और पाटलीपुत्रा थाने की पुलिस तैनात है। हॉस्पिटल में भी दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इधर, घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को नीलेश मुखिया ने अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बच्चे का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। इसमें कई VIP लोग में शामिल हुए थे। तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि अगले ही दिन नीलेश मुखिया मौत से इस तरह जंग लड़ रहे होंगे। 

विज्ञापन

Bihar News: Nilesh Mukhiya shared a picture on social media, criminals shot him; ward councilor husband
रुबन हॉस्पिटल में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रंगदारी और मारपीट केस में दीघा थाने में हुआ था पर FIR

नीलेश मुखिया के बारे में बात करें तो पटना में यह नाम हमेशा चर्चा में रहता है। इलाके के लोग इन्हें दबंग कहते हैं। भाजपा के साथ भी इनका नाम जुड़ा था। कई लोग इन्हें भाजपा नेता भी कहते हैं। हालांकि, नीलेश मुखिया की पत्नी वार्ड पार्षद हैं। लेकिन, कई अहम फैसले नीलेश मुखिया ही करते हैं। इससे पहले नीलेश मुखिया 25 जून को चर्चा में आए थे। तब दीघा थाना क्षेत्र के गंगा पाथ वे पर दो दुकानदारों के ठेला लगाने मामले में पीड़ित जय बिहार रेस्टोरेंट के मालिक सनमुख सुंदरम ने दीघा थाने में रंगदारी नहीं देने और मारपीट करने का चार नामजद समेत 40 अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था। इसमें नीलेश मुखिया भी शामिल थे। 

Bihar News: Nilesh Mukhiya shared a picture on social media, criminals shot him; ward councilor husband
2 साल पहले पुलिस ने नीलेश मुखिया की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी को सील कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले शराब केस में पुलिस को नीलेश मुखिया की थी तलाश

दो साल पहले की वह घटना भी सुर्खियों में रही थी, जब नीलेश मुखिया का नाम शराब केस में आया था। नीलेश के सोशल मीडिया प्रोफाइल में कोल्ड ड्रिंक कंपनी के CNF की ही जानकारी आती भी है। दीघा के पोलसन इलाके में कोल्ड ड्रिंक गोदाम में अचानक एक रात पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को नीलेश मुखिया के गोदाम पर शराब पार्टी की सूचना थी। गाेदाम से 16 बाेतल विदेशी शराब बरामद की गई। नीलेश के मैनेजर पंकज कुमार, बाॅडीगार्ड गुरमुख सिंह समेत 7 काे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन साताें काे जेल भेज दिया। नीलेश पर शराब तस्करी का आरोप लगा था और पुलिस ने छापेमारी भी की थी। इस कांड के समय यह बात आई थी कि नीलेश के किसी दुश्मन ने पुलिस को जानकारी दी थी। इस साल एक मर्डर केस का आरोप मुखिया के भाई पर लगा था, हालांकि नामजद केस के कुछ दिनों के बाद वह आदमी जिंदा वापस आ गया था। 


पटना की डिप्टी मेयर चुनाव भी लड़ी थीं पत्नी
वर्तमान में नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22-B से पार्षद हैं। दो साल पहले जब पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर की कुर्सी खाली हुई तो नीलेश्न ने अपनी पत्नी को इस पद पर चुनाव में उतारा। तब पार्षदों के वोट से डिप्टी मेयर चुने जाते थे। भाजपा की ओर से समर्थन था, लेकिन राजद के समर्थन से उतरीं रजनी देवी भारी पड़ीं। 75 वार्ड पार्षदों के मतदान से हुए इस चुनाव में रजनी देवी ने नीलेश यादव की पत्नी सुचित्रा सिंह को 15 वोटों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed