{"_id":"677bc76d1205343e0503c9e9","slug":"bihar-news-new-game-of-smuggling-in-buxar-women-were-carrying-liquor-hidden-in-bundles-police-caught-them-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तस्करी का नया खेल...गठरी में शराब छुपाकर ले जा रही थी महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तस्करी का नया खेल...गठरी में शराब छुपाकर ले जा रही थी महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा
Mon, 06 Jan 2025 05:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:37 PM IST
सार
बिहार के बक्सर जिले में शराब तस्करी का नया खेल सामने आया है। यहां कुछ महिलाएं गठरी में शराब छुपाकर ले जा रही थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर के चौसा स्थित बिहार-यूपी सीमा पर शराब तस्करी का नया खेल देखने को मिला। जहां महिलाएं गठरी में शराब बांध ऑटो से यात्री बनकर भोजपुर जिले के आरा ले जा रही थी। तभी उत्पाद चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ ली गई। महिलाओं के साथ पुरुष भी थे। शराब तस्करी के आरोप में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी भोजपुर जिले के आरा स्थित उजियार गांव के बिनटोला के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि शराब उनकी थी और इसे यूपी से लाकर भोजपुर जिले में ले जाना था। मिली जानकारी अनुसार, ये सभी तस्कर यूपी के गहमर से सवारी ऑटो में बैठकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। चेक पोस्ट पर वाहन जांच हो रहा था। जांच के दौरान ऑटो में रखी गठरियों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। ऑटो चालकों ने स्पष्ट किया कि ये गठरियां यात्रियों की हैं, जिसके बाद उत्पाद विभाग की पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एफआईआर हुआ दर्ज
यह गिरफ्तारी उत्पाद विभाग के सतर्कता और बिहार में शराबबंदी कानून के तहत शराब तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश का हिस्सा है। चेक पोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि महिला तस्कर में चुनमुन देवी (पति राम अयोध्या चौधरी) सोनी देवी (पति सुनील प्रसाद) सुशीला देवी (पति शिवशंकर बिंद) पुरुष तस्कर मिथुन बिंद (पिता स्वर्गीय कपिल बिंद) गोवर्धन बिंद उर्फ हीरो (पिता स्वर्गीय सूबेदार बिंद) हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
117.06 लीटर शराब बरामद
चेक पोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब को मजदूरों के सामान की तरह गठरियों में छुपाया था। तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को जब्त नहीं किया गया, क्योंकि वह एक सामान्य सवारी वाहन था, जिसे आरोपियों ने किराए पर लिया था। उत्पाद विभाग ने तलाशी के दौरान कुल 43.560 लीटर अंग्रेजी शराब और 73.500 लीटर बीयर बरामद किया है।