{"_id":"691f2c015b40912bba0fe7fb","slug":"bihar-news-nephew-shot-and-killed-uncle-murder-case-dulhin-bazar-paliganj-patna-bihar-police-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सनकी भतीजे ने चाचा को सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत; लोगों ने खदेड़कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सनकी भतीजे ने चाचा को सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत; लोगों ने खदेड़कर पकड़ा
Thu, 20 Nov 2025 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:26 PM IST
सार
Bihar : राजधानी पटना में एक सनकी भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एक सनकी भतीजे ने अपने ही चाचा को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है जबकि आरोपी भतीजा प्रियदर्शनी कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लालाभरसारा गांव निवासी अनिल सिंह को गुरुवार की शाम को अचानक किसी बात को लेकर उसके भतीजे से विवाद हो गया। इसी विवाद में सनकी भतीजे ने सरेआम ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी। गोली चलने के आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अनिल सिंह विकलांग था और शादीशुदा भी नहीं था। घर में आए दिन संपत्ति और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सनकी भतीजे ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन