फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Murder of youth stirs up Patna; body found in well; Bihar police investigate

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, कुएं से मिली लाश; परिजन बोले- बेरहमी से मार कर फेंका

Tue, 27 Jan 2026 12:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / बिहटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / बिहटा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 12:01 PM IST
सार

Patna Crime News: परिजनों का कहना है कि राकेश की हत्या की गई है। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder of youth stirs up Patna; body found in well; Bihar police investigate
घटना बाद लगी लोगों की भीड़।

विस्तार

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के आईआईटी अम्हारा अंतर्गत राजपुर-दरियापुर गांवों के बीच बधार इलाके में मंगलवार सुबह एक कुएं से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी सर्वा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। राकेश सोमवार शाम से लापता था। इधर, शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। परिजनों ने राकेश की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शव को करीब 20 फीट गहरे कुएं में फेंका गया
मृतक के पिता सर्वा पासवान ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम से घर से गायब था। आज सुबह गांव के लोगों से कुएं में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि राकेश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। वहीं मृतक के बड़े भाई बाल कृष्ण पासवान उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि राकेश सोमवार शाम करीब पांच बजे खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी मिली। उनका आरोप है कि हत्या कर शव को करीब 20 फीट गहरे कुएं में फेंका गया है।
विज्ञापन

Bihar News: खिलौनों में छिपाकर ला रहे थे नशा, एयरपोर्ट पर 25 किलो मादक पदार्थ जब्त, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम को भी सूचित कर दिया गया
इस संबंध में आईआईटी अम्हारा थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या किसी दुर्घटना का। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed