फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Montessori concert was held in St. Michael high school patna bihar

Bihar : संत माइकल में मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट का हुआ आयोजन, छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

Sun, 16 Nov 2025 10:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Nov 2025 10:31 PM IST
सार

Bihar : संत माइकल में वार्षिक मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न खेलो और सामूहिक नृत्यों में भाग लिया, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Montessori concert was held in St. Michael high school patna bihar
प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत माइकल हाई स्कूल, प्री-प्राइमरी सेक्शन का वार्षिक मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। सार्वभौमिक कल्याण और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मूल्यों पर आधारित इस कार्यक्रम ने विद्यालय की समग्र विकास और मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। “सर्वे भवन्तु  सुखिनः” विषय पर किए गए आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सौहार्द्र, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुंदर रूप से अभिव्यक्त करते थे। रंगों और भावनाओं से भरपूर इन प्रस्तुतियों ने प्रारंभिक अवस्था से ही बच्चों में संवेदनशीलता और सहानुभूति के विकास के महत्त्व को बताया।
विज्ञापन


 

Bihar News : Montessori concert was held in St. Michael high school patna bihar
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हिमांशु शर्मा ; आईएएस; सीईओ; जीविका तथा विशिष्ट अतिथि शीर्षत कपिल अशोक; आईएएस; एमडी; बिहार सड़क निर्माण विभाग एवं एमडी; सीओएमएफईडी, स्वधा रिज़वी; आईएफ़एस; क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, कार्तिकेय शर्मा; आईपीएस; एसएसपी पटना, सिस्टर विद्या एसएसएच; प्रोविंशियल सुपीरियर पटना के स्वागत से हुई। इनके साथ ही रेक्टर फादर नॉरबर्ट मेनेज़ेस एसजे, प्राचार्य फादर क्रिस्टु सवरिराजन एसजे, प्राथमिक विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर मैगदली बेक  एसएसएच, हाई स्कूल की उप-प्राचार्या डॉ. मारी डि’क्रूज़, अभिभावक और आमंत्रित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
स्कूल बैंड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के बाद विद्यालय गीत और पुष्पगुच्छ प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Montessori concert was held in St. Michael high school patna bihar
प्रस्तुति करते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय की उप-प्राचार्या ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसमें शिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों, सुरक्षा दल, तकनीकी टीम, मीडिया और अभिभावकों का सामूहिक योगदान शामिल था और जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को सार्वभौमिक सुख-शांति के संदेश के प्रति एक नए उत्साह और सराहना से भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed