फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Miracle Escape as Apple-Laden Truck Falls 50 Feet into Gorge, Driver Survives Unharmed

Bihar News: जाको राखे साईंयां मार सके ना कोई, 50 फीट गहरी खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

Fri, 15 Aug 2025 02:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

हिमाचल से सेब की पेटियां लेकर बंगाल जा रहा ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डहला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुल से 50 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Miracle Escape as Apple-Laden Truck Falls 50 Feet into Gorge, Driver Survives Unharmed
50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डहला मोड़ के पास उत्तर लेन में यूपी की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है, जबकि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गावती पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि चालक का बच पाना मुश्किल था, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। घायल चालक की पहचान पंजाब के थाना जूरी, उल्लरहेड़ी गांव निवासी परगत सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह (26) के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह हिमाचल से सेब की पेटियां लादकर बंगाल जा रहा था। उत्तरप्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के पास उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: महागठबंधन प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे; ड्राइवर गंभीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के प्रत्यक्षदर्शी डहला गांव निवासी सोनू यादव ने बताया कि मैं ऑफिस के लिए घर से निकल रहा था, तभी अचानक देखा कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक को प्राथमिक उपचार के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ट्रक में लदा सेब सुरक्षित है और उसकी देखरेख के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed