फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Minor girl student found burnt in school bathroom suicide case gardanibag patna bihar police

Bihar : विद्यालय के बाथरूम में मिली जली नाबालिग लड़की, लोगों ने जमकर किया बवाल; पुलिसकर्मी की भी हुई पिटाई

Wed, 27 Aug 2025 02:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Aug 2025 02:29 PM IST
सार

Bihar : विद्यालय के बाथरूम में एक नाबालिग छात्रा मिली, जिसके बाद लोगों ने जमकर किया बवाल किया। घटना की सूचना पर गई पुलिस के साथ भी लोगों ने मारपीट की है। फिलहाल छात्रा इलाजरत है।

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl student found burnt in school bathroom suicide case gardanibag patna bihar police
स्कूल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के एक विद्यालय में आज जमकर बवाल हुआ। बवाल इतना हुआ कि आक्रोशित लोगों ने एक पुलिसकर्मी को भी पीट दिया। दरअसल विद्यालय के बाथरूम में एक जली हुई नाबालिग छात्रा मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों और छात्र छात्राओं ने जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना गर्दनीबाग़ थाना क्षेत्र के अमला टोला स्थित कन्या विद्यालय का है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में गर्दनीबाग़ थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय खुलने के कुछ घंटे के बाद बच्चों ने बाथरूम में आग लगने की बात कहकर चिल्लाने लगा। यह बात सुनकर विद्यालय के छात्र छात्रा और शिक्षकों के साथ-साथ आसपास के लोग भी जुट गये। किसी तरह लड़की को बाथरूम से बाहर निकाला गया। लड़की नाबालिग छात्रा है, जिसकी उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है। वह 5 वीं की छात्रा है। बच्ची रोज की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थीइसके बाद अचानक यह घटना हुई, जिसके बाद आननफानन में लोग उसे पीएमसीएच ले गये। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग़ थाना की पुलिस अमला टोला स्थित कन्या विद्यालय पहुंची, जहां लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने जब आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, तो घटना से आक्रोशित लोग पुलिस अधिकारी के साथ ही उलझ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी दीक्षा मध्य भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुँच चुकी है। FSL टीम को घटना स्थल से एक नीला रंग का कपड़ा मिला है। पुलिस को घटनास्थल से मिट्टी तेल का एक डब्बा मिला है, जिसमें लगभग आधा लीटर से ज्यादा मिट्टी तेल डब्बे में है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed