{"_id":"663b1b93c75ad0f2c5044a72","slug":"bihar-news-middle-aged-man-stabs-nephew-injures-him-over-land-distribution-dispute-in-arrah-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन बंटवारा विवाद को लेकर अधेड़ शख्स ने अपने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन बंटवारा विवाद को लेकर अधेड़ शख्स ने अपने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 08 May 2024 11:58 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 May 2024 11:58 AM IST
सार
Arrah News: घायल युवक के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उनका बड़ा भाई अपने बेटे के साथ उनके घर आया और उनके बेटे अमन कुमार से तू-तू-मैं-मैं करने लगा। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। उसके बाद उसने उनके बेटे को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर गांव में मंगलवार की रात जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को चाकू मार दिया। इस हमले में युवक के दाहिने हाथ में बांह और कलाई पर चोट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के बेटे अमन कुमार (24) के तौर पर हुई है। जख्मी युवक के पिता वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह और उनके बीच 12 बिगहा जमीन का बंटवारा हुआ था। उसमें उनके भाई की चार कट्ठा जमीन गड्ढे में चली गई थी। उसको लेकर वह कहता था कि जमीन का दोबारा से बंटवारा होगा। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अपने हिस्से की एक कट्ठा जमीन बेचकर तुम्हारी जमीन का गड्ढा भरवा दूंगा।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने बेटे निखिल के साथ उनके घर पर आया और उनके बेटे अमन कुमार से तू-तू-मैं-मैं करने लगा। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। उसके बाद उसने उनके बेटे को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, दूसरी ओर वीर बहादुर सिंह ने अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह और उनके बेटे निखिल पर मारपीट करने तथा उनके बेटे अमन को चाकू मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन