फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Metro station starts soon first fitness trial completed patna metro nitish kumar

Patna Metro Trial : नारियल फोड़ जतरा बना, फिटनेस ट्रायल में पटना मेट्रो पटरी पर दौड़ी; कब से हो सकेगी यात्रा?

Sun, 07 Sep 2025 06:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Sep 2025 06:19 PM IST
सार

Metro Trial : पटना मेट्रो की पहली फिटनेस ट्रायल कराई गई। पटना डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन को चलाकर उसके सभी महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Metro station starts soon first fitness trial completed patna metro nitish kumar
मेट्रो ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना की अब शुरुआत हो रही है। इसको लेकर पटना मेट्रो की पहली फिटनेस ट्रायल रन करा ली गई है। पटना डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन को चलाकर उसके सभी महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। इस परीक्षण को सफल माना गया है, जो मेट्रो के व्यावसायिक संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन


तीन मुख्य तकनीकी परीक्षण किए गए
मेट्रो प्रबंध के अनुसार फिटनेस ट्रायल के दौरान तीन मुख्य तकनीकी परीक्षण किए गए। पहली,रोलिंग स्टॉक फिटनेस, जिसमें मेट्रो ट्रेन की पटरियों पर गति, ब्रेकिंग और सुरक्षा की जांच की गई। दूसरी, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, जिसमें मेट्रो को बिजली सप्लाई करने वाली प्रणाली की प्रभावशीलता की जांच की गई। और तीसरी ट्रैक फिटनेस, जिसमें पटरियों की मजबूती, समतलता और तकनीकी संरेखण की जांच की गई।
विज्ञापन


अगले चरण में होंगे डायनामिक ट्रायल्स
मेट्रो प्रबंध के अनुसार मेट्रो के सफल ट्रायल के बाद अब अगला चरण डायनामिक ट्रायल्स होगा, जिसमें यात्रियों के साथ परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा सिस्टम इंटीग्रेशन टेस्ट भी किए जाएंगे, जिनमें सिग्नलिंग, कंट्रोल रूम, सेफ्टी सिस्टम आदि की परख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2031 तक 57.91 किमी लंबा होगा नेटवर्क
पटना मेट्रो परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी 2019 में मिली थी। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में कुल लंबाई 30.91 किमी लंबा किया गया है, जिसमें दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर डानापुर कैंट से कंकरबाग जबकि दूसरा कॉरिडोर पटना स्टेशन से न्यू आईएसबीटी किया गया है। दूसरे चरण में में भी काम किये जाएंगे। पटना मेट्रो परियोजना का मानना है कि  2031 तक 57.91 किमी लंबा नेटवर्क किया जाएगा।


 हर स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं होगी उपलब्ध 
पटना मेट्रो के स्टेशनों पर *लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी निगरानी, टिकट वेंडिंग मशीन, स्वच्छ वॉशरूम, और दिव्यांगजन के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, मेट्रो को ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed