फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Maner big landlord and former councilor Sanjay Singh missing under suspicious circumstances

Bihar News: पटना से गायब हुए मनेर के बड़े लैंडलॉर्ड! दीघा घाट पर मिली कार; SDRF के साथ पुलिस कर रही तलाश

Wed, 10 Sep 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: संजय सिंह बुधवार तड़के करीब 3 बजे अपने राउत टोला स्थित आवास से स्विफ्ट कार से निकले थे। सुबह लगभग 4:30 बजे उनकी भतीजे अंकुर सिंह से अंतिम बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Bihar News: Maner big landlord and former councilor Sanjay Singh missing under suspicious circumstances
पूर्व पार्षद संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेर नगर परिषद क्षेत्र के राउत टोला (बालूपर) निवासी और बड़े लैंडलॉर्ड के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व पार्षद संजय कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। बुधवार अहले सुबह उनकी कार पटना के दीघा घाट के समीप लावारिस हालत में खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह बुधवार तड़के करीब 3 बजे अपने राउत टोला स्थित आवास से स्विफ्ट कार से निकले थे। सुबह लगभग 4:30 बजे उनकी भतीजे अंकुर सिंह से अंतिम बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पढ़ें:  'त्योहार से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी'? सवाल पर भड़के विधायक; बोले- ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संजय सिंह की कार से रुपये और मोबाइल बरामद हुए हैं। वे भाजपा से जुड़े रहे हैं और मनेर नगर परिषद के पार्षद भी रह चुके हैं। जिले में उनके नाम पर कई प्रमुख संपत्तियां और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिनमें मस्ताना सिंह मार्केट, मैरिज हॉल, कई वाहन शोरूम और बैंक भवन शामिल हैं।

संजय सिंह मनेर के सुप्रसिद्ध जमींदार बाबू शीतल सिंह के पौत्र हैं। उनके परिवार में पुत्र संबंध सिंह, जो इस साल फरवरी में लेफ्टिनेंट बने हैं, और एक पुत्री हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। वर्तमान में परिवार दानापुर के गोला रोड, रूपसपुर पुल के समीप रहता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक श्रीकांत निराला समेत कई राजनीतिक और सामाजिक नेता दीघा घाट पहुंचे। वहीं, मनेर स्थित उनके आवास पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। परिजनों और समर्थकों के बीच चिंता का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed