फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Loons art carnival at patna zoo

Art Carnival : पटना जू में जुटे 250 कलाकारों ने दिखाया हुनर, इनके बीच पहुंचे पवन-नीरद जैसे नामी कार्टूनिस्ट

Mon, 13 Jan 2025 04:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

Patna Zoo : नए साल पर पटना जू पहुंचकर मस्ती खूब हुई, लेकिन सोमवार को ऐसी ही मस्ती के बीच गंभीर कलाकारी भी देखने को मिली। इन कलाकारों का उत्सावर्द्धन करने के लिए पवन, नीरद जैसे कार्टूनिस्ट भी पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
Bihar News : Loons art carnival at patna zoo
आर्ट कार्निवल में नामी चेहरों से कला की बारीकियां सीखते युवा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रविवार को पटना के चिड़ियाघर में आयोजित लूंस कार्निवल में कला की जबरदस्त प्रदर्शनी हुई। इसमें "केन यू बीट मजनू भाई?" आर्ट प्रतियोगिता में करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कला संस्कृति विभाग के सचिव दयानिधान पाण्डेय ने युवाओं के मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा आयोजन हमारे शहर के कलाकारों को एक अच्छा मंच प्रदान करता है। जल्द ही कला संस्कृति विभाग भी टीम के साथ मिल कर बच्चों के लिए ऐसा आयोजन करेगा। कॉमिक कार्टून के जाने माने नाम नीरद जी भी इस प्रतियोगिता के हिस्सा बने।

विज्ञापन

 

Bihar News : Loons art carnival at patna zoo
युवाओं ने ध्यान से समझी कलाकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इस आयोजन के मुख्य जज कार्टूनिस्ट पवन टून, मशहूर कार्टूनिस्ट नीरद, आर्टिकला की फाउंडर स्नेहा और बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित नीतू सिंह थे जिन्होंने इस कॉन्टेस्ट के विजेता का चयन किया। इस आयोजन के प्रथम विजेता शुभम राज को ₹10,000 का नगद पुरस्कार, ग्राफिक डिजाइनिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट मिला, वहीं प्रथम रनरअप अनुज कुमार को ₹6000/- और दूसरे रनरअप संदीप कुमार को ₹4000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट मिला। इस प्रतियोगिता के अन्य 3 प्रतिभागी ईशा, किशन व अंकित, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर कॉन्टेस्ट के स्तर को बढ़ाया उन्हें ₹1000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाज़ा गया। 

लूंस कार्निवल के आयोजक और फाउंडर्स मीनाक्षी और शाकांक्ष ने कहा - हमारा उद्देश्य बिहार के कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म देना है ताकि वो अपना रुझान कला के तरफ रखे और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट इंडस्ट्री का निर्माण हो। 2018 में स्थापित लूंस एक क्रिएटिव कंपनी है जो कॉरपोरेट डिजाइन, प्रिंट एंड मार्केटिंग के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed