{"_id":"6a5f0b3f51db6e4254071e08","slug":"bihar-news-live-in-relationship-dispute-turns-violent-10-rounds-fired-two-injured-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लिव-इन रिलेशनशिप विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला इलाका; महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लिव-इन रिलेशनशिप विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला इलाका; महिला समेत दो घायल
Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
सार
पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। करीब 10 राउंड फायरिंग में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
दोन पक्षों में हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग होने की सूचना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
लंबे समय से लिव-इन में रह रही थी महिला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक महिला लंबे समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी संबंध को लेकर दूसरे पक्ष को आपत्ति थी। रविवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा फायरिंग में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
दोनों का अस्पताल में इलाज जारी
डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि रूपसपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और विवाद के वास्तविक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।