फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Kaimur Fire broke out in house due to gas cylinder leakage mother and son burnt to death

Bihar News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग, मां और बेटे की मौत

Thu, 31 Oct 2024 11:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

गैस सिलेंडर लीकेज होने से बड़ा हादसा हुआ है। घर में आग लगने से मां और बेटे की झुलसकर मौत हो गई। मामला कैमूर जिले का है।

विज्ञापन
Bihar News Kaimur Fire broke out in house due to gas cylinder leakage mother and son burnt to death
कैमूर गैस सिलेंडर लीकेज हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। जहां इस दर्दनाक हादसे में मां सहित पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका बहेरा गांव निवासी सिंधु केवट की पत्नी किरन देवी 36 वर्षीय और पुत्र गोलू कुमार उम्र आठ वर्ष बताए गए हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गए। इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ के बीजेपी पूर्व विधायक अशोक सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सरकार से मिलने वाले सहायता राशि को जल्द से जल्द दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन




मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज हुआ, जिसमें भीषण रूप से आग लग गई। इस दौरान महिला एवं बच्चों की मौत हो गई। हम सभी लोग सबको लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया पंचायत के बहेरा गांव दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। दोनों शव को लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हेतु के लिए भेज दिया गया। दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है, वह परिजनों को जल्द ही दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed