{"_id":"67ff8e340ad26c88040d1809","slug":"bihar-news-jdu-retaliates-to-mamta-banerjee-comment-on-cm-nitish-spokesperson-rajiv-ranjan-said-this-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: CM नीतीश पर की गई ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर JDU का पलटवार, प्रवक्ता राजीव रंजन ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: CM नीतीश पर की गई ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर JDU का पलटवार, प्रवक्ता राजीव रंजन ने कही ये बात
Wed, 16 Apr 2025 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 04:32 PM IST
सार
Rajiv Ranjan Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने अपना बयान दिया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता राजीव रंजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कम से कम पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से नसीहत लेने की जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल में आज जो हालात बने हुए हैं, उसके लिए ममता बनर्जी का गैर जिम्मेदाराना बयान और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में असफल रहने की वजह, जिम्मेदार है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आज गृह युद्ध जैसे हालात हैं। लोगों की हत्याएं, आगजनी एवं हिंसा की घटनाओं ने भयभीत लोगों को पलायन करने के लिए बाध्य कर दिया है। जो बंगभूमि कभी कविवर रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं काजी नजरुल इस्लाम की पंक्तियों से गुंजायमान हुआ करता था, घृणा वैमनस्य एवं हिंसा का पर्याय बन चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली रेल IG इस्तीफा देकर आए बिहार, मुकेश सहनी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी
विज्ञापन
ममता बनर्जी का शासन इससे निपटने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। दूसरी तरफ बिहार में अमन चैन और शांति है। यहां बीस वर्षों के नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान कभी भी कोई दंगा नहीं हुआ और न ही कभी कर्फ्यू लगा।
यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन जिलों के सिविल सर्जन का भी तबादला
यहां सभी धर्म और जाति को समानता के साथ देखा जाता है। ममता बनर्जी का बयान कि नीतीश जी थोड़े से पॉवर के लिए एनडीए के साथ खड़े हैं, केवल राजनीति से प्रेरित है। क्योंकि नीतीश कुमार के लिए सत्ता का अर्थ सेवा है, जो वह सभी वर्गों की समान भाव से करते रहे हैं।