फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: JDU leader Sanjay Kumar Jha said Lalu family always insulted Mithila, Nitish Kumar gave respect

Bihar News: ‘लालू परिवार ने हमेशा किया मिथिला का अपमान, नीतीश ने दिया सम्मान’, JDU नेता ने कहा

Sat, 14 Sep 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

Patna News: संजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि लालू परिवार के डीएनए में मिथिला का अपमान है। तेजस्वी यादव अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मिथिला को मिथिलांचल कह कर एक छोटे क्षेत्र में सीमित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: JDU leader Sanjay Kumar Jha said Lalu family always insulted Mithila, Nitish Kumar gave respect
जदयू नेता संजय कुमार झा का लालू परिवार पर वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर मिथिला के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मिथिला, जिसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान पूरे देश में है, को सीमित और विभाजित करने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन

 

Bihar News: JDU leader Sanjay Kumar Jha said Lalu family always insulted Mithila, Nitish Kumar gave respect
जदयू नेता संजय कुमार झा का लालू परिवार पर वार - फोटो : अमर उजाला

संजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि लालू परिवार ने मिथिला की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार के डीएनए में मिथिला का अपमान है। तेजस्वी यादव अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मिथिला को मिथिलांचल कह कर एक छोटे क्षेत्र में सीमित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पिता, लालू यादव के कार्यकाल में मैथिली भाषा को बीपीएससी से बाहर कर दिया गया था। नीतीश कुमार ने 2005 में बिहार की सत्ता संभालते ही मैथिली को बीपीएससी में दोबारा शामिल किया और उसे उचित सम्मान दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: JDU leader Sanjay Kumar Jha said Lalu family always insulted Mithila, Nitish Kumar gave respect
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कुंवर सुभाष पटेल और अन्य नेता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान संजय कुमार झा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने कोसी महासेतु का शिलान्यास किया तो उन्होंने अटल जी से मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह किया। उसे बिना देरी किए स्वीकार कर लिया गया और संसद से पास भी करवा लिया गया। उन्होंने एनडीए की सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जिसमें मिथिला में नए एयरपोर्ट और एम्स की स्थापना शामिल है। उन्होंने कहा कि मिथिला के विकास के लिए किए गए चौतरफा प्रयासों के तहत दरभंगा में नए एयरपोर्ट और एम्स की स्थापना की गई। इसके अलावा सिमरिया धाम के विकास और मिथिला चित्रकला संस्थान की स्थापना को भी नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों में गिनाया।
 

विज्ञापन

Bihar News: JDU leader Sanjay Kumar Jha said Lalu family always insulted Mithila, Nitish Kumar gave respect
जदयू नेता संजय कुमार झा का लालू परिवार पर वार - फोटो : अमर उजाला

जदयू नेता संजय कुमार झा ने यह भी कहा कि मिथिला के लोगों ने अंधेरे और कुप्रबंधन के दिनों को बहुत करीब से देखा है। नीतीश कुमार के शासन में राज्य में विकास और सुधार हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजद के मुखिया, लालू यादव ने बिहार को वर्षों तक कलंकित किया और ऐसे परिवार से मिथिला के विकास की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed