फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Information Minister released the annual issue of 'Bihar Samachar' 2024

Bihar News: सूचना मंत्री ने ‘बिहार समाचार’ के वार्षिकांक 2024 का किया विमोचन, सीएम नीतीश कुमार की तारीफ भी की

Mon, 05 May 2025 08:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 08:55 PM IST
सार

Bihar: मंत्री हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार तरक्की कर रहा है। पहले जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था, आज वहीं राज्य के सभी 38 जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक संस्थान चल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Information Minister released the annual issue of 'Bihar Samachar' 2024
जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने सोमवार को ‘बिहार समाचार’ पत्रिका के 2024 के विशेष अंक (वार्षिकांक) का विमोचन किया। यह कार्यक्रम सूचना भवन स्थित उनके कार्यालय में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार तरक्की कर रहा है। पहले जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था, आज वहीं राज्य के सभी 38 जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक संस्थान चल रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ परियोजना राज्य के लिए एक नई जीवनरेखा बन गई है, जिससे बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हुई है। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। ‘मिशन निपुण बिहार’ के जरिए शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: होमगार्ड भर्ती में पहले दिन 700 अभ्यर्थियों को बुलावा, आधे से अधिक मैदान में पहुंचे    

मंत्री ने बताया कि इस वार्षिकांक में साल 2024 के दौरान राज्य सरकार द्वारा आम लोगों के हित में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। सरकार की कोशिश है कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पीछे न छूटे। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक वैभव श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव विधु भूषण प्रसाद, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed