Bihar News: होमगार्ड भर्ती में पहले दिन 700 अभ्यर्थियों को बुलावा, आधे से अधिक मैदान में पहुंचे
Bihar: डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि पहले दिन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि हमने पूरी प्रक्रिया के लिए नवीनतम तकनीक और पारदर्शिता सुनिश्चित की है। चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए एक सक्षम एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में होम गार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। मुजफ्फरपुर जिले में एल.एस. कॉलेज मैदान में पहले दिन कुल 700 अभ्यर्थियों को दौड़ और अन्य फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया, जिसमें से आधे से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया।
मुजफ्फरपुर जिले के लिए कुल 296 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 13 हजार पुरुष और साढ़े तीन हजार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया 5 मई से 22 मई तक चलेगी।
आज सुबह भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत में कुछ तकनीकी समस्याएं आईं, जिससे अभ्यर्थियों को थोड़ी असुविधा हुई। हालांकि, बायोमैट्रिक जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को मैदान में प्रवेश दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था को लेकर पुख्ता तैयारी की गई थी।
पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गटका प्रतियोगिता में बिहार, पंजाब और असम सहित 8 राज्यों ने दर्ज की जीत, जानें
डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि पहले दिन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि हमने पूरी प्रक्रिया के लिए नवीनतम तकनीक और पारदर्शिता सुनिश्चित की है। चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए एक सक्षम एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है जो बायोमैट्रिक और अन्य तकनीकी कार्य देख रही है। अभ्यर्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन की शुरुआत के साथ ही मैदान में युवाओं की जोश से भरी दौड़ ने माहौल को जीवंत कर दिया।