फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar news : IAS officers transfer and posting job posting ias transfer ias posting

Bihar : बिहार में फिर हुआ कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कहां संभालेंगे अब नई जिम्मेदारी

Mon, 29 Sep 2025 08:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Sep 2025 08:28 PM IST
सार

Bihar : विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। इससे पहले कई बदले गये कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
Bihar news : IAS officers transfer and posting job posting ias transfer ias posting
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में फिर कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उन आईएएस अधिकारियों में कँवल तनुज, जीतेन्द्र गुप्ता, कृष्ण चन्द्र गुप्ता, आलोक कुमार और निशांत सिहारा शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


2010 बैच के आईएएस अधिकारी कंवल तनुज को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब तक लघु जल संसाधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता को बिहार सरकार के वित्त विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह अब तक बिहार राज्य योजना पर्षद के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी को गृह विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक सम्प्रति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में पदस्थापित थे। 
विज्ञापन


2007 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को वापस पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत सिहारा बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed