फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : ias officer commissioner officer job posting transfer and posting GAD bihar

Bihar News : आईएएस और आईपीएस के बाद अब आयुक्त का तबादला, हिमांशु कुमार राय को मिली तीन प्रमंडल की जिम्मेदारी

Thu, 11 Dec 2025 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

Bihar : बिहार में नई सरकार बनते ही फिर से तबादला का दौर जारी हो गया है। पिछले दिनों 
आईएएस और फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब आयुक्त का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : ias officer commissioner officer job posting transfer and posting GAD bihar
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब तक सारण प्रमण्डल के आयुक्त पद पर पदस्थापित थे। वहीं 2005 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव अब सिर्फ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबाहुन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी ही संभालेंगे। वह इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग के प्रभार निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना के  प्रबंध निदेशक और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें शिक्षा विभाग के सभी प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल
विज्ञापन


मुंगेर और भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे अवनीश कुमार सिंह
 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार सिंह वर्तमान में मुंगेर प्रमण्डल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित हैं। अब वह इसके साथ-साथ भागलपुर प्रमण्डल की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अबतक दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभल रहे थे।2011 बैच के आईएएस अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे सिविल विमानन विभाग, बिहार पटना के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला

हिमांशु कुमार राय एक साथ तीन प्रमंडल की संभालेंगे जिम्म्मेदारी 
 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार राय को दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु कुमार राय फिलहाल तिरहुत प्रमण्डल मुजफ्फरपुर एवं सारण प्रमण्डल, छपरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अब तक वह भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed