फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Husband shot wife in a mutual dispute in Buxar, referred in critical condition

Bihar: पहले आपस में खूब झगड़े, फिर पति ने गुस्से में हथियार मंगवाकर पत्नी को मार दी गोली; गंभीर हालत में रेफर

Fri, 13 Dec 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 08:27 PM IST
सार

Buxar News: थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पति ने पत्नी को गोली मारी है। आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Husband shot wife in a mutual dispute in Buxar, referred in critical condition
अस्पताल में इलाजरत गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला चंदा बेगम को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, बन्नी गांव निवासी मीर गुरफान और उनकी पत्नी चंदा बेगम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मीर गुरफान ने गुस्से में आकर किसी अन्य व्यक्ति से हथियार मंगवाया और अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
घटनास्थल का निरीक्षण और पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पति ने पत्नी को गोली मारी है। आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फरार आरोपी की तलाश जारी
परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे के कारणों का पता विस्तृत जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। वहीं, इस घटना के बाद बन्नी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना को दुखद बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 
मरीज की हालत गंभीर
सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक है। पेट में गोली लगने के कारण आंतरिक चोटें गंभीर हो सकती हैं। महिला को विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed