फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: High speed auto overturned in Buxar; one person died, 10 others injured

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत, 10 अन्य घायल; मेले में लिट्टी-चोखा बनाने जा रहे थे

Sun, 24 Nov 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

Buxar News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: High speed auto overturned in Buxar; one person died, 10 others injured
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में रविवार को बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर यादव मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरपतू गुप्ता (55) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
ऑटो चालक ने खोया नियंत्रण
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब यूपी के पचोखर गांव से 10 महिलाएं और एक पुरुष ऑटो में सवार होकर पंचकोसी मेले के अंतिम पड़ाव पर लिट्टी-चोखा बनाने जा रहे थे। यादव मोड़ के पास ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद फरार हुआ ऑटो चालक
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक की पहचान खरपतू गुप्ता (55) के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में राधिका कुमारी, राधिका शर्मा, रामकुमारी देवी और उषा देवी आदि शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इन चारों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 
पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो किया जब्त
मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, खरपतू गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके बाद सभी घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई। सूचना पर परिजन बक्सर सदर अस्पताल पहुंचकर अपनों की स्थिति जानने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed