फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Grand closing ceremony of Chief Minister Sports Gyanotsav Competition 2025 organized for first time

Bihar News: पहली बार आयोजित 'मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता 2025' का भव्य समापन, ये बच्चे रहे टॉपर

Thu, 17 Apr 2025 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

Chief Minister Sports Gyanotsav Competition 2025: बिहार में पहली बार आयोजित 'मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता 2025' का भव्य समापन  हुआ। जेएनवी स्कूल समस्तीपुर के जैफी जावेद और दीपांकर प्रथम स्थान पर रहे। सेंट कैरेंस स्कूल, पटना के अंबर सिन्हा और ईशा भूषा दूसरे स्थान तथा सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, दरभंगा के न्याशा श्रीवास्तव एवं ऋषभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Bihar News Grand closing ceremony of Chief Minister Sports Gyanotsav Competition 2025 organized for first time
ट्रॉफी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पहली बार आयोजित 'मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025' क्विज प्रतियोगिता का गुरुवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय फाइनल के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आज के फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक रविंद्रनाथ चौधरी, खेल प्राधिकरण के पूर्व निदेशक संजय कुमार, एक्स्ट्रा सीके सीओओ राजनारायण, अमिताभ रंजन तथा क्विज मास्टर अनिकेत भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


आज हुए फाइनल में जेएनवी स्कूल समस्तीपुर के ज़ैफ़ी जावेद और दीपांकर रहे प्रथम स्थान पर, सेंट कैरेंस स्कूल, पटना के अंबर सिन्हा और ईशा भूषा दूसरे स्थान पर तथा सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, दरभंगा के न्याशा श्रीवास्तव एवं ऋषभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में बताया कि इस स्कूल के बच्चों के लिए इस तरह की खेल से संबंधित क्विज प्रतियोगिता पहली बार बिहार में आयोजित की गई है। स्कूल के बच्चों के बीच इसकी लोकप्रियता और जागरुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के कोने-कोने से एक लाख से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। गांव के स्कूल के बच्चों ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और काफी अच्छा भी किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक खत्म, सीट बंटवारे और सीएम फेस के सवाल को टाल गए सभी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बीच राज्य स्तरीय फाइनल के पहले जिला और प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता करायी गई। जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता थी और प्रमंडल स्तर पर ऑफलाइन थी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच आज राज्य स्तरीय फाइनल के रूप में लिखित और स्टेज राउंड प्रतियोगिता किया गया। आगे कहा कि क्विज मास्टर अनिकेत विदेश में रहते हैं। लेकिन इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए विशेष तौर पर पटना आए हैं, क्योंकि ये भी बिहार से ही हैं। इस तरह की प्रतियोगिता न सिर्फ बिहार के बच्चों के बीच खेल के प्रति अभिरुचि और जागरुकता बढ़ा रही है। बल्कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास में भी बहुत अहम भूमिका निभा रही है। बिहार आज कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है और इनका सफल आयोजन कर खेल और खिलाड़ियों के विकास की सरकार की प्रतिबद्धता को साबित और सुदृढ़ कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से लेकर मीडिया तक को नियंत्रित कर लड़ेंगे बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बताई पूरी तैयारी


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने उपस्थिति लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास और स्कूल के बच्चों में खेल और खेल के ज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ' मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025' कराया जा रहा है। हैदराबाद में हुए चिंतन शिविर में यह निर्णय लिया गया था कि राज्यों को इस तरह के कार्यक्रम स्कूल के बच्चों के बीच उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए करवाने चाहिए। हमारे लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि बिहार ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मनरेगा योजना को खेल से जोड़ कर बिहार में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और बिहार की यह उपलब्धि भी अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गया है,अन्य राज्य इसका अनुकरण कर रहे हैं। 

यह एक अनूठी खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थी, जिसमें बिहार के सरकारी एवं निजी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र भाग ले रहे थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न खेलों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों, खेलों के इतिहास, नियमों एवं रोचक तथ्यों की जानकारी प्रदान करने का अवसर देना है। इसके माध्यम से प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा, त्वरित निर्णय-निर्माण और समस्या-समाधान कौशल को विकसित कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 'इंडिया महागठबंधन' का नेतृत्व सौंपा, बैठक में छाए नीतीश-मोदी

यह प्रतियोगिता खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एक्स्ट्रा सी के सहयोग से आयोजित की गई। एक्स्ट्रा-सी एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संगठन हैं, जो पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में हरित पौधा देकर मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मंच का सफल संचालन रेणु कुमारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed