फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Graduates receive allowances along with student credit cards cm nitish kumar bihar

Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफी के बाद सीएम ने युवाओं को क्या दिया? भत्ते का लाभ स्नातक पास को भी

Thu, 18 Sep 2025 10:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी युवाओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ कर दिया। अब उन्होंने स्नातक पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक हजार रुपए भत्ता देने की घोषणा की है। यह बिहार के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
Bihar News : Graduates receive allowances along with student credit cards cm nitish kumar bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय योजना के तहत बिहार के युवाओं को क्रेडिट कार्ड देकर उनके भविष्य को संवारने की पहल की। इससे अब तक लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। 15 अगस्त को उन्होंने बिहार के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुख्य परीक्षाओं में लगने वाली मोटी फीस को ही माफ़ नहीं किया बल्कि पीटी के लिए मात्र सौ रुपये निर्धारित कर दिए। उनके इस घोषणा से बिहार के गरीब से गरीब युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलने लगा है। इसको लेकर अब उन्होंने एक बार फिर एक नयी घोषणा की है, जिसके तहत स्नातक पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक हजार रुपए भत्ता देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में, जानिए क्या है कार्यक्रम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि "मुझे यह बताते हुए बहुत ही अधिक प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी/रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा।"

"मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक/युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।"

                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed