{"_id":"68b3facdbcfe974a0906ade4","slug":"bihar-news-five-criminals-shot-son-in-front-of-father-murder-case-nalanda-bihar-police-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पिता के सामने पांच बदमाशों ने बेटे को किया गोलियों से छलनी, दो दिन पहले लौटा था गुजरात से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पिता के सामने पांच बदमाशों ने बेटे को किया गोलियों से छलनी, दो दिन पहले लौटा था गुजरात से
Sun, 31 Aug 2025 01:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:03 PM IST
सार
Bihar : खेत के पास बाइक पर सवार कुछ अपराधी आए और युवक को पक्षकार उसे गोलियों से छलनी कर दिया। यह हत्या क्यों की गई यह बात उस पिता को भी नहीं मालूम, लेकिन ग्रामीण इस हत्या की वजह बता रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस उस एंगिल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहरचक गांव के मोड़ के समीप एसएच 78 बिहटा-सरमेरा टू लेन के किनारे बदमाशों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान चुहरचक गांव निवासी विजय यादव उर्फ बृजनंदन यादव के पुत्र शिशुपाल कुमार (20) के रूप में की गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के पिता बृजनंदन यादव का कहना है कि वह खेत में भिंडी तोड़ रहे थे। तभी बाइक पर सवार कुल 5 अपराधकर्मी आए और दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मन्नी एवं श्रीराम ने शिशुपाल को गोली से छलनी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। बृजनंदन यादव ने बताया कि 2 बाइक पर कुल 5 अपराधी आए थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव 12 जुलाई की रात खेत पटवन कर रहे किसान किशोरी यादव की बदमाशों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में शिशुपाल कुमार के परजनों का कहना है कि किशोरी यादव के सहयोगियों के द्वारा शिशुपाल हत्या की गई है। शिशुपाल दो दिन पहले ही सूरत से गांव लौटा था और वह सरमेरा बाजार में सब्जी बेचता था। रविवार सुबह बदमाशों के द्वारा चुहरचक गांव के मोड़ के समीप गोलीमार हत्या कर दी गई। युवक को कुल 7 गोलियां लगी है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में सदर डीएसपी 1 नुरुल हक ने बताया कि सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह एक हत्या की सूचना प्राप्त हुई। अपराधियों ने शिशुपाल कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में प्रतिला की बाइक पर सवार कुल 5 अपराधी आए और गोली मारकर फरार हो गए। युवक अपने पिता के साथ खेत में भिंडी तोड़ रहा था। मौके पर एफएसएल एवं डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।