फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : FIR lodged against BJP party spokesperson for threatening to kill congress party Rahul Gandhi

Bihar News : भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप

Wed, 01 Oct 2025 11:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Oct 2025 11:40 AM IST
सार

Bihar : कांग्रेस ने भाजपा के एक प्रवक्ता पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पटना के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : FIR lodged against BJP party spokesperson for threatening to kill congress party Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

 यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पटना के शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने कहा है कि केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। आवेदन में इस धमकी को एक गंभीर आपराधिक धमकी और हत्या के लिए उकसाना बताया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दस लाख दो वरना...
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने बताया है कि यह मामला यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो यह माना जाएगा कि इस तरह की धमकियों को शीर्ष सरकारी पदों की मौन स्वीकृति प्राप्त है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन का कहना है कि यह धमकी शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दी गई है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची
 

Bihar News : FIR lodged against BJP party spokesperson for threatening to kill congress party Rahul Gandhi
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि, "जिन लोगों ने राहुल गांधी जी की दादी इंदिरा गांधी को गोलियों से भूना, उनके पिता राजीव गांधी को बम से उड़ाया उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। गोडसे के ये मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं, बल्कि 'गनतंत्र' में विश्वास करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "ये बंदूक और तलवार से देश चलाना चाहते हैं। ये अधिकार मांगती हर आवाज़ को बंद कर देना चाहते हैं। तानाशाही सोच अंदर से बहुत डरपोक होती है और हक की बात, न्याय की बात करने वालों को अपना दुश्मन समझती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed