फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Farmers created a ruckus over irregularities in seed distribution police arrived on the scene

Bihar News: बीज वितरण में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस

Sat, 08 Nov 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Nov 2025 02:59 PM IST
सार

Bihar: बताया जाता है कि सरकारी योजना के तहत किसानों को बाजार दर से कम कीमत पर बीज ई-किसान भवन में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Farmers created a ruckus over irregularities in seed distribution police arrived on the scene
किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टाटा कॉलोनी स्थित ई-किसान भवन परिसर में शनिवार को सैकड़ों किसानों ने बीज वितरण में अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा किया। कई दिनों से चना, मसूर और मटर का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कृषि पदाधिकारी और किसान सलाहकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से मनेर प्रखंड के किसान ई-किसान भवन पहुंचकर मटर, मसूर और चना बीज के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं। लेकिन बीज वितरण के दौरान ओटीपी (OTP) नहीं आने की समस्या के कारण किसानों को बार-बार वापस लौटना पड़ रहा है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आने से किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ओटीपी की समस्या लगातार बनी हुई है। किसान राकेश कुमार, बेबी मुनी देवी और सत्य राय ने बताया कि वे कई दिनों से बीज के लिए आ रहे हैं, लेकिन हर बार यह कहकर लौटा दिया जाता है कि मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में घर की सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, इलाज से पहले ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम 

बताया जाता है कि सरकारी योजना के तहत किसानों को बाजार दर से कम कीमत पर बीज ई-किसान भवन में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष किसान बीज लेने पहुंचे, लेकिन ओटीपी न आने के कारण उन्हें बीज नहीं मिल पाया। इससे नाराज किसानों ने ई-किसान भवन परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख कृषि पदाधिकारी और किसान सलाहकार को भवन का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा।

इस संबंध में कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन किसान एक साथ चना, मसूर और मटर का बीज लेना चाह रहे हैं। ओटीपी सत्यापन की तकनीकी समस्या के कारण वितरण में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की मदद से किसानों को समझाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed