फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Farmer welfare dialogue program organized in Buxar

Bihar News: बक्सर में आयोजित हुआ किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार हुए शामिल

Tue, 22 Apr 2025 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 08:00 PM IST
सार

Bihar: उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों के लिए की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान का कोई जाति नहीं होता, वह अन्नदाता होता है और कृषि हमारी संस्कृति की रीढ़ है।

विज्ञापन
Bihar News: Farmer welfare dialogue program organized in Buxar
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में आज 'किसान कल्याण संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से सीधा संवाद किया और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के सचिव, श्री संजय कुमार अग्रवाल ने की।

विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, युवाओं की भागीदारी और सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाना था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवाद से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों का सहयोग इस दिशा में अहम साबित होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: 387 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा JP गंगा पथ समग्र उद्यान, लगेंगे एक लाख पेड़; दो साल में पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कृषक युवा कल्याण सम्मान के तहत उन किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कृषि में विशेष काम किया। जिन किसानों को सम्मान मिला, उनमें उपेन्द्र सिंह बीज  उत्पादन के लिए, विनोद तिवारी जैविक खेती के लिए, सरिता देवी मशरूम उत्पादन के लिए और कमलेश पाण्डेय सोनाचुर चावल की खेती के लिए शामिल थे।

उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों के लिए की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान का कोई जाति नहीं होता, वह अन्नदाता होता है और कृषि हमारी संस्कृति की रीढ़ है। सचिव कृषि विभाग ने बताया कि कुछ किसान अब एक एकड़ जमीन से लाखों रुपए कमा रहे हैं, जबकि कई अब भी सीमित आय पर निर्भर हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अन्य राज्यों में जाकर नई तकनीकों को अपनाएं। इसके साथ ही, मखाना और पराली प्रबंधन पर भी ध्यान देने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed