{"_id":"689d811b4ffc96e89005865b","slug":"bihar-news-elderly-man-dies-in-road-accident-in-kaimur-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कैमूर में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर,मौके पर तोड़ा दम; NH 19 के दक्षिणी लेन की यह घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कैमूर में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर,मौके पर तोड़ा दम; NH 19 के दक्षिणी लेन की यह घटना
Thu, 14 Aug 2025 11:56 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
Road Accident In Kaimur : किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। मृतक अज्ञात वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है। सड़क पर पड़ा शव देखकर गुजर रहे लोग कुछ समय के लिए विचलित हो गए। मृतक के पैर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bihar News In Hindi : बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दक्षिणी लेन में एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, इस हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह की बताई गई है। मृतक अज्ञात वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics : राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' पर सियासत तेज, कांग्रेस की बैठक; कितना कारगर होगा ये मेलजोल
मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई
घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दक्षिणी लेन में एक वृद्ध व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के द्वारा ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद थाना लाया गया। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने मे जुट गई है। तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : घात लगाए बैठे तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, शौच के लिए गई थी पीड़िता; मामला दर्ज