फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dowry death in bihar after three month of marriage in nalanda love marriage turned love story

Love Marriage: तीन साल तक चला प्यार, शादी चली महज तीन महीने; फांसी पर लटकी मिली, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 02:26 PM IST
सार

Bihar News: तीन साल तक दोनों के बीच खूब प्यार परवान चढ़ा था। दोनों परिवार राजी हुए तो तीन महीने पहले शादी हुई। अब नव-विवाहिता का शव ससुराल में लटका मिला है। बिहार के नालंदा जिले की पुलिस फरार हो चुके ससुराल वालों का पता लगा रही है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Dowry death in bihar after three month of marriage in nalanda love marriage turned love story
शादी के मंडप पर पति और अन्य परिजनों के साथ गौरी (मृतका) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के चण्डी थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर से समाज में दहेज प्रथा के कड़वे सच को उजागर किया है। मोकिमपुर गांव की 18 वर्षीय गौरी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तीन साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधा यह रिश्ता दहेज की मांग और प्रताड़ना की भेंट चढ़ गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही गौरी को ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही वे लोग मोटरसाइकिल, पैसे और गहनों की मांग कर रहे थे। सोमवार को भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मेरी बहन की पिटाई की गई और उसे फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन

 
 

Bihar News: Dowry death in bihar after three month of marriage in nalanda love marriage turned love story
शादी के मंडप पर पति और अन्य परिजनों के साथ गौरी (मृतका) - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। चण्डी थाना के अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मृतका के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मृतका के ससुराल वाले, गौरी के शव को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ससुराल वालों को एक एंबुलेंस में शव ले जाते हुए पकड़ा, जिससे मामले की सच्चाई सामने आई।
 

Bihar News: Dowry death in bihar after three month of marriage in nalanda love marriage turned love story
शादी के मंडप पर पति और अन्य परिजनों के साथ गौरी (मृतका) - फोटो : अमर उजाला

गौरी और सुनील की प्रेम कहानी तीन साल पहले एक पारिवारिक शादी के दौरान शुरू हुई थी। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होने लगी और उनके परिवारों ने 12 जुलाई 2024 को उनका विवाह संपन्न करा दिया। लेकिन विवाह के कुछ ही महीनों बाद, गौरी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज की मांगें लगातार बढ़ती चली गईं।
 

विज्ञापन

Bihar News: Dowry death in bihar after three month of marriage in nalanda love marriage turned love story
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

इस दुखद घटना ने एक बार फिर से समाज में दहेज प्रथा की भयावहता को उजागर किया है। प्यार से शुरू हुआ रिश्ता, महज तीन साल में दहेज की बलि चढ़ गया। गौरी की असमय मृत्यु से उसके परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed