फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha took charge of the Revenue and Land Reforms, Mines and Geology departments.

Bihar Politics: महागठबंधन को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी नसीहत, कहा- हार की समीक्षा कर कथनी-करनी एक करें

Mon, 24 Nov 2025 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Nov 2025 02:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय सिंह ने आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खान भूतत्व विभाग की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के विजन को पूरा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha took charge of the Revenue and Land Reforms, Mines and Geology departments.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने महागठबंधन को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हार की समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। अपनी कथनी और करनी को एक करें। उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द अब गाली नहीं बनेगा। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। बिहार की विकास का रफ्तार अब बिहारियों के सम्मान को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि किसी माफिया को मैं डराने की बात नहीं करूंगा। लेकिन, सफेद पोस लोग जो अपराध भ्रष्टाचार के पोषक बनकर भूमाफियाओं को संरक्षित करते हैं। उन पर कार्रवाई होगी। हमलोग जनता के हित को प्राथमिकता देंगे।

विज्ञापन


वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य के आम नागरिकों और भू-धारियों को पारदर्शी, संवेदनशील, समावेशी तथा प्रो-एक्टिव राजस्व प्रशासन उपलब्ध कराना विभाग की शीर्ष प्राथमिकता होगी। उन्होंने म्युटेशन प्रक्रिया को लेकर आम लोगों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिशा में व्यापक सुधार किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को त्वरित और सुविधाजनक सेवा मिल सके। साथ ही अंचल कार्यालय से लेकर विभागीय मुख्यालय तक कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, भ्रष्टाचारमुक्त और नागरिक-केंद्रित बनाने पर भी बल दिया जाएगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लैंड रिकॉर्ड को पूरी तरह त्रुटिमुक्त, डिजिटल और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में विभाग तेज कदम उठाएगा। अवैध गतिविधियों तथा उन्हें संरक्षण देने वाली शक्तियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजस्व संग्रह को राज्य के बजट का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि भी विभाग का प्रमुख लक्ष्य रहेगा। केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम को और गतिशील व प्रभावी बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक भू-अर्जन प्रक्रिया को अधिक सुसंगत, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इसके साथ ही विभाग से जुड़ी योजनाओं, सूचनाओं और नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यक्रमों की त्वरित और सुलभ जानकारी आमजनों तक पहुंचाना भी विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed