फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Congress leaders Ashok Ram, Sanjay Jha, Vijay Chaudhary joined JDU, Bihar elections

Bihar: सीएम नीतीश की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के यह दिग्गज नेता, संजय झा बोले- कई और भी संपर्क में हैं

Sun, 03 Aug 2025 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Aug 2025 03:42 PM IST
सार

जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद दलितों का सम्मान नहीं करता है। दलित समाज को उचित सम्मान केवल नीतीश कुमार ही दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Congress leaders Ashok Ram, Sanjay Jha, Vijay Chaudhary joined JDU, Bihar elections
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई डॉ अशोक राम को पार्टी की सदस्यता। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ अशोक राम ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो चुके हैं। चुनाव से पहले पूर्व मंत्री का यह कदम सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। जदयू के प्रदेश कार्यालय में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन के कई और नेता भी हमारे संपर्क में हैं। वह उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जरूरत है
दलित वोट बैंक पर काफी पकड़ रखने वाले डॉक्टर अशोक राम ने जादू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि आज मैं अपने बेटे अतिरेक के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो चुका हूं। आज का दिन मेरे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जरूरत है इसी को देखते हुए मैंने जदयू में शामिल होने का फैसला लिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने गरीब, दलित, महादलित और पिछड़ों को पहचान दिलाई है। 2025 में फिर से नीतीश के नारे को हर हाल में पूरा करना है। वही सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अशोक राम के आने से जदयू को काफी मजबूती मिलेगी उन्हें कांग्रेस में जितनी इज्जत मिलनी चाहिए थी। वह नहीं मिला इसलिए उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल पार्टी रखेगी।
विज्ञापन

तेजस्वी यादव के पास दो EPIC, मतदाता सूची में दो जगह नाम? 'अमर उजाला' की पड़ताल में जानें हकीकत 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अशोक राम पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे
बता दें कि पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। उनके समर्थक बता रहे हैं कि दलित नेता होने के बावजूद पार्टी उन्हें तवज्जो नहीं दे रही थी। खासकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और उनके बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह हाशिए पर चले गए थे। हालांकि, डॉ अशोक राम ने पार्टी छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि मैं निजी कारण से कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed