{"_id":"68dffcc286effffea90adf3f","slug":"bihar-news-conference-of-cardiologists-and-heart-specialists-will-be-held-in-patna-bihar-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञ कल से जुटेंगे पटना में, होगा नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों का सम्मलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञ कल से जुटेंगे पटना में, होगा नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों का सम्मलेन
Fri, 03 Oct 2025 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:11 PM IST
सार
Bihar : कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, बिहार चैप्टर का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हृदय रोगों, विशेषकर युवाओं में, के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में 4 अक्टूबर से कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, बिहार चैप्टर का 31वां वार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 चिकित्सक भाग लेंगे। इसके साथ ही देश-विदेश के कई नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन भी सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हृदय रोगों, विशेषकर युवाओं में, के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना है। साथ ही, राज्य के सुदूर इलाकों में कार्यरत फिजिशियनों एवं हृदय रोग विशेषज्ञों को हृदय रोगों के नवीनतम उपचार तकनीकों से अवगत कराना भी इस सम्मेलन का उद्देश्य है।
विज्ञापन
राज्य के चिकित्सक होंगे लाभान्वित
इस आयोजन के सचिव और राज्य के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हाल के वर्षों में कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में कई नई इंटरवेंशनल तकनीकें विकसित हुई हैं, जो गंभीर रोगों में भी समय पर सही इलाज देकर मरीजों को राहत प्रदान कर सकती हैं। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की यह कोशिश रहती है कि देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों को बुलाकर राज्य के चिकित्सकों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
साइंटिफिक अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत त्रिपाठी ने बताया कि इस सम्मेलन में कोरोनरी आर्टरी डिजीज, कार्डियोमायोपैथी, कार्डियक सर्जरी के सही समय, जटिल कैथ लैब प्रोसीजर, जीवन शैली और खानपान में सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख विशेषज्ञ
इस सम्मलेन में दिल्ली से डॉ. आर. डी. यादवे, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पंकज रंजन, डॉ. मोहम्मद आसिफ इकबाल, डॉ. विपिन दुबे और डॉ. राघव बंसल शामिल होंगे। इस सम्मलेन में कोलकाता से डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. दीप रंजन चटर्जी, डॉ. सुमंतो मुखोपाध्याय, डॉ. जय सम्बलसोम, डॉ. देवब्रत भट्टाचार्य, डॉ. डेविड राजारियो और डॉ. विकाश मजूमदार शामिल होंगे। इस सम्मलेन में वाराणसी से डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. आलोक कुमार और डॉ. आशीष जायसवाल शामिल होंगे। रांची से डॉ. धनंजय कुमार, बंगलुरु से डॉ. सतीश गोविन्द, लखनऊ से डॉ. मनीष कुमार झा, चेन्नई से डॉ. उल्हास पाडुरंगी और हैदराबाद से डॉ. के. प्रमोद कुमार शामिल होंगे। राज्य के भी नामचीन विशेषज्ञ जैसे डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. बी. बी. भारती, डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंघा, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. वी. पी. सिन्हा, डॉ. मनमोहन, डॉ. एस. एस. चटर्जी, डॉ. यू. सी. सामल, डॉ. हरेंद्र कुमार आदि भी सम्मलेन में भाग लेंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर
इस मौके पर मौजूद डॉ. बी. पी. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ युवा चिकित्सकों को कैथ लैब के कौशल सिखाएंगे, जिससे वे क्लिष्ट ब्लॉकेज के इलाज अपने प्रदेश में ही कर सकेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वी. पी. सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सूबे के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर शाम 5 बजे करेंगे। साथ ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री लोकेश कुमार सिंह सम्मानित अतिथि रहेंगे। एम्स पटना के कार्डियक सर्जन डॉ. संजीव कुमार, जो कार्डियक सर्जरी विभाग (CTVS) के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं, CSI बिहार चैप्टर के अगले अध्यक्ष होंगे। वर्तमान अध्यक्ष, डॉ. के. के. बरुन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में डॉ. संजीव कुमार अध्यक्षता ग्रहण करेंगे। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कार्डियक सर्जरी में अब मिनिमल इनवेसिव विधि से सर्जरी के कॉम्प्लीकेशन्स काफी कम हो गए हैं। सम्मेलन में हाइब्रिड विधि पर भी चर्चा होगी, जिससे कैथ लैब और आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन दोनों से मरीज को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।