फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar, Lalan Singh was also with him

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, ललन सिंह भी साथ थे; जानिए सियासी गलियारे में क्या चल रहा?

Sat, 25 Apr 2026 12:29 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 25 Apr 2026 12:29 PM IST
सार

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुनौराधाम निकलने से पहले राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मिले। फ्लोर टेस्ट के वक्त सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही एनडीए की सरकार चल रही है। उनके ही बताए रास्ते पर हमलोग चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar, Lalan Singh was also with him
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे। उनके साथ ललन सिंह भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। करीब 15 मिनट तक तीनों नेताओं के बातचीत हुई। इसके बाद सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग से रवाना हो गए। 

विज्ञापन


विजय सिन्हा उज्जैन गए
सम्राट चौधरी आज सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने वाले हैं। पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भी मिलने जाएंगे। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उज्जैन स्थित महाकालेश्वर पहुंचे हैं। सुबह वह अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। 
विज्ञापन

Lalu Yadav: सीएम सम्राट चौधरी बोले- लालू यादव ने RSS के सामने घुटने टेके, नीतीश नहीं होते तो वह बनते भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


'लालू ने मेरे ऊपर अत्याचार किया'
एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की खूब तारीफ की थी। सदन में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुझे लालू यादव ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए थे। अगर लालू यादव ने मुझ पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसीलिए कोई किसी पाठशाला से नहीं निकलता है। पूरा एनडीए एक है। उन्होंने कहा कि मैं 1995 में जेल में रहा। अगर मैं 1995 में नाबालिग रहता तो क्या जेल में रहता। मैं कोर्ट गया। उन्होंने अपनी डिग्री के सवाल पर कहा कि मैंने अपने एफीडेविट में सारी बातें स्पष्ट कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed