{"_id":"668d17c3997223d56d03b1f4","slug":"bihar-news-cm-nitish-reached-bakhtiyarpur-to-inspect-the-schemes-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: योजनाओं का मुआयना करने सीएम नीतीश पहुंचे बख्तियारपुर, कई जगहों का किया निरीक्षण; दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: योजनाओं का मुआयना करने सीएम नीतीश पहुंचे बख्तियारपुर, कई जगहों का किया निरीक्षण; दिये निर्देश
Tue, 09 Jul 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:28 PM IST
सार
Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं. ऐसे में सरकार चुनाव से पहले विकास योजनाओं को पूरा करने में लगी हुई है। सीएम नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि जो भी बचे हुए काम हैं उन्हें चुनाव से पहले पूरा कर लेना है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारियों के साथ नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश ने सबसे पहले बख्तियारपुर प्रखंड के घंसूरपुर स्थित गंगा चैनल के प्रस्तावित लिंक का निरीक्षण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधिन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, बख्तियारपुर सीढ़ी घाट के पास निर्माणाधिन गंगा घाट और पथवे का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश हाईस्कूल बख्तियारपुर के निर्माणाधिन भवन का निरीक्षण किया, साथ ही सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर शिवराज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के आला अधिकारी के साथ-साथ रेलवे के भी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन