फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News CM Nitish Kumar sent Rs 7,000 relief money to accounts of 3.21 lakh families in 18 districts

Bihar: CM नीतीश ने 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में सात-सात हजार आनुग्रहिक राहत राशि भेजी, कही ये बात

Thu, 10 Oct 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में सात-सात हजार रुपये आनुग्रहिक राहत की राशि डीबीटी के माध्यम से 225.25 करोड़ रुपये अंतरण की। वहीं सीएम नीतीश ने कहा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को फसल क्षति की राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन
Bihar News CM Nitish Kumar sent Rs 7,000 relief money to accounts of 3.21 lakh families in 18 districts
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 18 जिलों में आई बाढ़ (द्वितीय चरण) से प्रभावित 3.21 लाख परिवारों को डीबीटी के द्वारा सीधे उनके खाता में सात हजार रुपये प्रति परिवार की दर से कुल 225.25 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि के भुगतान का माउस क्लिक कर अंतरण किया। सीएम द्वारा प्रथम चरण में चार लाख 38 हजार 529 परिवारों के खाते में 306.97 करोड़ रुपये अंतरित की गई थी। जबकि आज द्वितीय चरण में तीन लाख 21 हजार 792 परिवारों के खाते में 225.25 करोड़ रुपये अंतरित की गई। यानी कुल बाढ़ से प्रभावित सात लाख 60 हजार 321 परिवारों के खाते में 532.22 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।

विज्ञापन


बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय चरण में बिहार के 18 जिले प्रभावित हुये हैं। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बाढ़ आपदा प्रबंधन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी कार्रवाई की गई है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम चरण में आयी बाढ़ से 16 जिले का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। दूसरे चरण में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों की फसल क्षति हुई है। प्रथम चरण के लिये फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ तथा द्वितीय चरण के लिये 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिये फसल क्षति की 229 करोड़ रुपये की राशि विभाग को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये सरकार कृत संकल्पित है। सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये हम लोग लगातार तत्पर रहते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की जो फसल क्षति हुई है, उसकी राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें। किसानों को सभी प्रकार की सुविधायें देने के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। बाढ़ के दौरान जिन किसानों की फसल क्षति हुई है, उसमें कोई छूटे नहीं, सभी प्रभावित परिवारों को राशि अवश्य मिल जाए। कृषि विभाग इसके लिये तेजी से काम करे।


बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed